खाकी की सख्त निगहबानी में होगी आरक्षी भर्ती परीक्षा
कौशाम्बी, जून 6 -- उत्तर प्रदेश आरक्षी एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 लिखित परीक्षा ने पुलिस-प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। इम्तिहान की सुचिता बनाए रखने के लिए अधिकारियों ने एंड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है। शनिवार को भी डीएम-एसपी ने केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान मातहतों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। वहीं, नोडल अफसर ने परीक्षा कराने के लिए खुद के साथ कुल 315 जवानों की भी ड्यूटी लगा दी है। परीक्षा की नोडल अफसर अपर पुलिस अधीक्षक अमिता सिंह हैं। उन्होंने बताया कि जिले में परीक्षा के लिए आठ केंद्र बनाए गए हैं। कुल 17 हजार 856 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। वह खुद मॉनीटरिंग करेंगी। इसके अलावा चार क्षेत्राधिकारी, 22 निरीक्षक, 31 उप निरीक्षक, 45 मुख्य आरक्षी, 123 आरक्षी, 62 महिला आरक्षी, सात ट्रैफिक उप निरीक्षक व ट्रैफिक विभाग के 20 हेड कां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.