महाराजगंज, अप्रैल 7 -- महराजगंज, निज संवाददाता। पुलिस कार्यालय के ई-ऑफिस सेल में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर (ग्रेड-बी) श्रीराम चौहान ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) परीक्षा-2023 में चयनित हुए हैं। इस उपलब्धि से श्रीराम ने परिवार के साथ-साथ महराजगंज पुलिस महकमे का नाम रोशन किया है।मूल रूप से देवरिया जिले के रहने वाले श्रीराम चौहान वर्ष 2017 में पुलिस भर्ती परीक्षा के माध्यम से विभाग का हिस्सा बने थे। वर्तमान में वह एसपी कार्यालय के ई-ऑफिस सेल में एएसआई के पद पर कार्यरत हैं। जिले में डिजिटल फाइलिंग सिस्टम को सुचारू बनाने व तकनीकी सहायता प्रदान करने में योगदान दे रहे हैं। श्रीराम के चयन की खबर जैसे ही पुलिस कार्यालय पहुंची, उनके साथियों और अधीनस्थ कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। मिठाई बांटकर खुशियां ...