बुलंदशहर, जनवरी 23 -- बुलंदशहर जिले के खुर्जा क्षेत्र के गांव बगराई का लाल सेना के सिपाही मोनू जम्मू कश्मीर की खाई में ट्रक गिरने पर शहीद हो गए। जिसके बाद से उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बगराई गांव निवासी गौरव ने बताया कि उनका ममेरा भाई मोनू(26) पुत्र प्रताप सिंह मूल रूप से गांव दाऊपुर जिला अलीगढ़ के रहने वाले थे। करीब पांच वर्ष की आयु से वह गांव बगराई में रह रहे थे। जहां रहकर उन्होंने अपनी पढ़ाई पूर्ण की। जिसके बाद वह वर्ष 2019 में वह आर्मी में सिपाही के पद पर भर्ती हुए। गुरुवार को जम्मू कश्मीर के डोडा में सेना का बुलेटप्रूफ ट्रक गहरी खाई में गिर गया। जिसमें वह शहीद हो गए। सूचना पर गांव बगराई और दाऊपुर में रह रहे परिवार के सदस्यों में कोहराम मच गया। उनके पार्थिव शरीर को उनके गांव दाऊपुर लाया जाएगा। जहां उनके अंतिम यात्रा में गांव ब...