फिरोजाबाद, मार्च 19 -- थाना नगला सिंघी क्षेत्र में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर भीकनपुर बझेरा के निकट गहरी खाई में पलट गई। हादसे में कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। गांव वाजिदपुर निवासी अनिल कुमार अपने साथी लक्ष्मन निवासी हनुमान नगर फतेहाबाद, विनोद निवासी नगला केवल जनपद एटा के साथ में कार से एटा लौट रहे थे। कार भीकनपुर बझेरा मोड़ के पास पहुँचते ही चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया, जिससे कार सड़क किनारे नीचे खाई में जा गिरी। इस हादसे में तीनों कार सवार घायल हो गये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.