खाई में पलटी कार, चालक समेत पांच लोग बाल-बाल बचे
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 25 -- दुर्गागंज। रानीगंज थाना क्षेत्र के दुर्गागंज चौकी अंतर्गत रानीगंज-देल्हूपुर मार्ग पर नरसिंहगढ़ पुल के पास एक अनियंत्रित कार खाई में पलट गई। हादसे में कार सवार चालक समेत पांचों लोग सुरक्षित बच गए। बताया जा रहा है कि बस्ती जिले के निवासी अकरम खान पुत्र ईदउल्लाह खान अपनी कार से मुंबई जा रहे थे। वह रानीगंज थाना क्षेत्र के पावर हाउस से देल्हूपुर मार्ग होते हुए प्रयागराज के रास्ते आगे बढ़ रहे थे। इसी दौरान गुरुवार को भोर में करीब तीन बजे नरसिंहगढ़ पुल के पास कार अचानक अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। कार में चालक समेत कुल पांच लोग सवार थे। गनीमत रही कि हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को बाहर निकाला गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.