बागपत, अप्रैल 10 -- बागपत। किशनपुर बराल के निकट गुरुवार सुबह लोहे के डब्बों से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर नेशनल हाईवे से नीचे गहरी खाई में गिरकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए हॉयर सेंटर ले जाया गया है। राजस्थान के भिवानी निवासी राजू ट्रक चालक है। वह गुरुवार सुबह करीब पांच बजे गाजियाबाद से शामली की ओर लोहे के डब्बे लेकर जा रहा था। जैसे ही वह दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर किशनपुर बराल के समीप पहुंचा, अचानक ट्रक अनियंत्रित हो गया और हाईवे से नीचे गहरी खाई में जा गिरा। ट्रक गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के राहगीर मौके पर पहुंचे। उन्होंने ट्रक में फंसे चालक को बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल चालक को तत्काल बड़ौत सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर ...