शिमला, फरवरी 27 -- हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर उपमंडल में शुक्रवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ। बालीधार के पास शान्दल क्षेत्र में एक बोलेरो कैम्पर गहरी खाई में गिर गई और उसमें आग लग गई। इस दुर्घटना में चालक सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला और एक पुरुष घायल हो गए। पुलिस के अनुसार थाना रामपुर को शाम करीब 5:30 बजे सूचना मिली कि बालीधार के पास सड़क से नीचे एक वाहन गिर गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। घटनास्थल पर सड़क से करीब 200 से 250 मीटर नीचे एचपी-92-3945 नंबर की बोलेरो कैम्पर क्षतिग्रस्त हालत में मिली। इसमें आग लगने के निशान भी पाए गए। जांच में सामने आया कि वाहन में चालक सहित कुल पांच लोग सवार थे। इनमें तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल थे। हादसा इतना गंभीर था कि मौक...