पीलीभीत, मार्च 14 -- बिलसंडा। करेली-बिलसंडा रोड पर शुक्रवार देर शाम हुए सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना करेली क्षेत्र के गांव रांठ निवासी सुधीर पुत्र मदनलाल शुक्रवार शाम को अपने रिश्तेदारों को छोड़ने के लिए गांव नगरा गया था। देर शाम वह बाइक से वापस घर लौट रहा था। करेली-बिलसंडा रोड पर जूनियर हाईस्कूल करेली के पास हुए रोड हादसे में वह बाइक सहित सड़क किनारे खाई में जा गिरा। हादसे में उसे गंभीर चोटें आईं, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दुर्घटना में बाइक दाहिनी ओर से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।हादसे की खबर मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए और उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना पर पहुंची करेली थाना पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.