बांदा, मई 3 -- बांदा। जसपुरा थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर कुटी डेरा के पास उस समय हुई, जब तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।जिसमें एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई , जबकि साथी का इलाज जारी है। पडोहरा गांव निवासी 20 वर्षीय पंकज निषाद पुत्र गुलाब निषाद अपने साथी 25 वर्षीय निरंजन पुत्र हरिया के साथ बाइक से पडोहरा से बरेहटा जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों खाई में जा गिरे। हादसे में पंकज गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि निरंजन को भी चोटें आईं।सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जसपुरा पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल बांदा रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने पंकज को मृत घोषित कर दिया। वहीं, निरंजन का इलाज जार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.