इटावा औरैया, अप्रैल 20 -- उदी। बढ़पुरा थाना क्षेत्र के बाह रोड स्थित कृष्णा नगर के पास सोमवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर खाई में चली गई। हादसे में कार सवार दो सगे भाई घायल हो गए, जबकि समय रहते एयरबैग खुल जाने से बड़ा हादसा टल गया। मध्य प्रदेश के भिंड के ग्राम दबोह निवासी 45 वर्षीय रोशन लाल शाक्य पुत्र सरमन लाल अपने 48 वर्षीय भाई राम मोहन और एक अन्य रिश्तेदार के साथ फिरोजाबाद से शादी समारोह में शामिल होकर वापस अपने घर लौट रहे थे। सोमवार सुबह जब उनकी कार कृष्णा नगर के पास पहुंची, तभी अचानक चालक का संतुलन बिगड़ गया और कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई की ओर चली गई। कार खाई में गिरते हुए एक पेड़ से जा टकराई, जिससे उसका अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि टक्कर के दौरान कार के एयरबैग खुल गए, जिससे सवार लोगों को गंभीर चोटें नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.