हरदोई, मई 3 -- अतरौली, संवाददाता। अतरौली-संडीला मार्ग पर रविवार सुबह तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी और पेड़ से टकरा गई। हादसे में औरैया के कार सवार 10 लोग घायल हो गए। जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह हादसा पेट्रोल पंप के पास हुआ। बताया गया कि कार चालक मोहम्मद मुसीर शाह 25 वर्षीय को अचानक झपकी आ गई। जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और कार सड़क से उतरकर खाई में चली गई, जहां वह पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। यह भी पढ़ें- पेड़ से टकराई रफ्तार कार, एक की मौत, चार घायल आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को बाहर निकाला गया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरावन में भर्ती कराया गय...