हल्द्वानी, फरवरी 25 -- भीमताल। भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा ब्लॉक के दूरस्थ क्षेत्र पटरानी में बीते मंगलवार की देर रात एक कैंपर वाहन गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना में वाहन चालक की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस के साथ मिलकर देर रात रेस्क्यू अभियान चलाया। चालक शिरोमणि कोटलिया को वाहन से बाहर निकाला। डॉक्टर ने शिरोमणि कोटलिया को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार शिरोमणि कोटलिया पुत्र स्व हरी दत्त कोटलिया (32) मंगलवार की देर रात अपने कैम्पर वाहन में ककोड़ की सवारियों को छोड़ने गए हुए थे। सवारियों को छोड़ने के बाद अपने घर लुगड़ को वापसी कर रहे थे। तभी लुगड़ पहुंचने से पहले ही शिरोमणि कोटलिया ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। वाहन सड़क से नीचे 50 मीटर खाई में जा गिरा। जिससे शिरोमणि कोटलिया की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को अपने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.