शाहजहांपुर, मार्च 6 -- तिलहर। अनियंत्रित होकर कार सड़क किनारे पलट गई जिससे ग्रामीण घायल हो गया। लखोहा गांव निवासी सुनील कुमार मंगलवार की देर शाम तिलहर से कार द्वारा अपने गांव वापस जा रहे थे। रास्ते में मरियाधाम के आगे उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई जिससे वह घायल हो गए उन्हें सीएचसी भर्ती कराया गया जहां से डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...