रिषिकेष, मार्च 5 -- बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर नीरगड्डू के पास एक बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को बाहर निकाला। थानाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने बताया कि यह हादसा बीते बुधवार को हुआ। घायलों में कमलेश पाल निवासी शंकरगढ़, प्रयागराज, यूपी तथा आर्यन निवासी प्रयागराज, यूपी के रूप में हुई। कमलेश के पैर में फ्रैक्चर हो गया है जबकि आर्यन को मामूली चोटें लगी हैं। दोनों का इलाज सरकारी अस्पताल ऋषिकेश में कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...