लखीमपुरखीरी, मई 4 -- थाना क्षेत्र में सिंगहा कलां गांव के पास सिंगाही-बेलरायां रोड पर सोमवार सुबह बेकाबू होकर एक कार सड़क किनारे खाई में लगे पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर यूपी 112 पुलिस ने पहुंचकर घायल को कार से बाहर निकालकर निघासन सीएचसी पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान कैसरबाग लखनऊ निवासी 63 वर्षीय अहमद जफर किदवई के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सोमवार सुबह अहमद जफर किदवई कार से अकेले अपने फार्म हाउस सुथना बरसोला जा रहे थे। यह भी पढ़ें- अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, चालक की हालत गंभीर इसी दौरान सिद्धबाबा मंदिर से कुछ दूर उनकी कार बेकाबू होकर हादसे का शिकार हो गई। हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.