गुड़गांव, फरवरी 27 -- सोहना, संवाददाता। सोहना-तावडू घाटी में शुक्रवार सुबह को तावडू से सोहना की तरफ आ रहा तेल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर खाई में उतर गया। गनीमत यह रही कि आगे एक चट्टान आने की वजह से यह अटक गया। टैंकर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। चालक बाल-बाल बच गया। टैंकर क्षतिग्रस्त होने पर आसपास के कुछ लोग बाल्टियों में रिफाइंड ऑयल भरकर ले गए। सोहना-तावडू घाटी करीब 200 फीट गहरी है। शुक्रवार सुबह तावडू से सोहना की तरफ तेल से भरा एक टैंकर आ रहा था। तीव्र मोड़ पर घाटी की बैरिकेडिंग नहीं है। टैंकर चालक का संतुलन बिगड़ने से टैंकर खाई में उतर गया। चट्टान आगे आने के बाद टैंकर करीब 20 फीट पर रुक गया। इससे चालक को अधिक चोट नहीं आई। टैंकर से तेल का रिसाव होने पर लोग अपने घरों से बाल्टियां लेकर पहुंच गए। बाल्टियों में रिफाइंड ऑयल भरकर ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.