मुजफ्फर नगर, फरवरी 11 -- क्षेत्र में ओवरलोड गन्ना वाहनों के कारण होने वाले हादसों का सिलसिला बदस्तूर जारी है। बुधवार की देर शाम चरथावल पश्चिम गन्ना क्रय केंद्र (खाईखेड़ी) से क्षमता से अधिक गन्ना लादकर निकला एक ट्रक कुटेसरा पुल पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के घंटों बीत जाने के बाद भी ट्रक को मौके से उठाया नहीं जा सका है, जिससे पुल पर यातायात और राहत कार्य प्रभावित हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार ट्रक के पलटने से ऊपर से गुजर रही हाई-वोल्टेज बिजली की लाइनें टूटकर गिर गईं। इसके चलते चरथावल कस्बे और ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली घंटों से गुल है। कड़ाके की ठंड और अंधेरे के कारण हजारों की आबादी परेशान है, लेकिन मिल प्रबंधन की ओर से ट्रक हटवाने की तत्परता नहीं दिखाई गई।सूचना मिलते ही कस्बा इंचार्ज एसआई राजेश शर्मा व राहुल गिरी पुलिस टीम के साथ कु...