चम्पावत, मई 2 -- योगेश जोशी, चम्पावत। एसएसबी पंचम वाहिनी ने सीमांत खाईकोट तल्ला गांव में निशुल्क मानव चिकित्सा शिविर लगाया। इस दौरान 60 लोगों का निशुल्क उपचार करने के बाद दवा बांटी। कमांडेंट सुरेन्द्र विक्रम ने बताया कि नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत शिविर लगाया गया। इस दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों से सीमा पर होने वाली हर हलचल की जानकारी एसएसबी को देने की अपील की। आयोजन में डॉ. प्रीति चौहान, निरीक्षक सुनील कुमार, प्रधान मोहन सिंह, एएसआई बलेंद्र सिंह समेत तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...