खांसी में खून टीबी का लक्षण नहीं : डॉ. सूर्यकान्त
लखनऊ, मई 10 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता। सामान्यतः लोग और डॉक्टर खांसी में खून आने का कारण केवल टीबी को मानते हैं जबकि फेफड़ों का कैंसर, ब्रोंकाइटिस, ब्रोंकिइक्टेसिस, निमोनिया एवं पोस्ट टीबी भी इसके प्रमुख कारण हो सकते हैं। ये जानकारी केजीएमयू के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. सूर्यकान्त ने रविवार को कन्वेंशन सेंटर में आयोजित खांसी में खून आना विषयक कार्यशाला में दी। उन्होंने कहा कि हेमोप्टाइसिस के कारणों की सही पहचान के लिए ब्रोंकोस्कोपी यानी सांस की नली की जांच बहुत उपयोगी है।कार्यशाला में 250 प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया। कार्यशाला के निदेशक मुंबई से इंडियन एसोसिएशन फॉर ब्रोंकोलॉजी की सचिव डॉ. अमिता नेने, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, डॉ. केबी गुप्ता, डॉ. एसएन गुप्ता, डॉ. अजय वर्मा, डॉ. आनंद गुप्ता, डॉ. अशोक कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.