खांसी की दवा की जगह पति को जहर पिलाया
लखनऊ, जून 30 -- रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना चिनहट में सामने आई है। एक प्लंबर को उसकी पत्नी ने खांसी की दवा बताकर जहरीला पदार्थ पानी में मिलाकर पिला दिया। बाहर से कमरे का दरवाजा बंद कर दिया। किसी तरह युवक घर से निकलकर सीतापुर स्थित परिजनों के पास गया। वहां हालत बिगड़ी तो परिजन उसे लेकर लोहिया संस्थान पहुंचे, जहां युवक का पांच दिन से इलाज चल रहा है। आरोप है कि पत्नी अस्पताल में देखने तक नहीं आई। चिनहट पुलिस मामले की जांच कर रही है। मूल रूप से सीतापुर के रामपुर मथुरा निवासी प्लंबर दिलेराम (29) चिनहट के माधव ग्रीन में पत्नी के साथ किराए पर रहता है। दिलेराम के मुताबिक, उसने आठ साल पहले बाराबंकी की युवती से प्रेम विवाह किया था। आरोप है कि पत्नी का चिनहट में ई-रिक्शा चालक से प्रेम प्रसंग है। जानकारी होने पर दिलेराम ने पत्नी को कई बार टोका ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.