निज संवाददाता, दिसम्बर 3 -- बिहार में खांसी और सीने में दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचे मरीज को रैबिज की सूई देने का मामला प्रकाश में आया है। मोतिहारी में इस घटना के बाद सरकारी अस्पताल की भारी लापरवाही उजागर हो गई है। सरकार अस्पताल में ऐसी लापरवाही के बाद अब यहां खांसी व सीने में दर्द के मरीज को कुत्ता काटने की सुई देने के मामले में सीएस ने संग्रामपुर सीएचसी की जांच की। मंगलवार को सीएस रविभूषण श्रीवास्तव ने एक एक कर्मी से पूछताछ की। किसने मरीज का पुर्जा काटा, किसने दवा लिखी और किसने सुई लगाई। पुर्जा पर सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी पंकज कुमार का इलाज कर्ता की जगह नाम लिखा था। लेकिन उन्होंने मरीज की जांच की ही नहीं थी। सीएस को बताया गया कि एक चतुर्थ वर्गीय कर्मी के द्वारा सुई लगाई गई है। जबकि एक अन्य चिकित्सक के द्वारा दवा लिखने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.