खांसी, बुखार, शरीर में दर्द... ये 'सीजनल फ्लू' है या 'स्वाइन फ्लू' या 'कोरोना'? ऐसे पता लगाएं
नई दिल्ली, अगस्त 26 -- दिल्ली एनसीआर समेत देश के कई इलाकों में स्वाइन फ्लू के केस काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। इसके साथ ही मौसम में बदलाव के चलते सीजनल फ्लू की शिकायत लिए भी लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं। इन दोनों वायरल संक्रमणों में अक्सर खांसी-जुकाम, गले में दर्द, शरीर में दर्द और सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण देखने को मिलते हैं, जो कोविड 19 यानी कोरोना के लक्षणों से काफी मिलते-जुलते हैं। इसलिए सिर्फ लक्षण देखकर यह तय करना बहुत मुश्किल है कि व्यक्ति को कौन सा संक्रमण हुआ है। लेकिन चूंकि ये तीनों ही अलग-अलग वायरस की वजह से होते हैं, इसलिए संक्रमण के बाद कितनी जल्दी लक्षण दिखाई देते हैं, कौन से लक्षण प्रमुख और गंभीर होते हैं; इन बातों से कुछ अंदाजा लगाया जा सकता है।सीजनल फ्लू, स्वाइन फ्लू और कोविड 19 मुख्य अंतर सीजनल फ्लू, स्वाइन फ्लू और कोविड ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.