गंगापार, फरवरी 20 -- मौसम साफ और तेज धूप निकलने के चलते मांडा सीएचसी के ओपीडी में सर्दी, बुखार के मरीजों की संख्या कम हुई, लेकिन फंगल इंफेक्शन, पेटदर्द और खांसी के मरीजों की भरमार होने लगी है। दिन रात के मौसम में अंतर के चलते बीपी और शुगर के मरीज भी इस समय काफी एहतियात बरतें। हालांकि शुक्रवार को बादल के चलते कुछ ठंडी बढ़ी रही। एक पखवाड़े पहले तक दिन में बूंदाबांदी और बादल के कारण सीएचसी के ओपीडी में मरीजों की संख्या बेहद कम हो गई थी, लेकिन पिछले एक सप्ताह से दिन में मौसम साफ होने के कारण सीएचसी के सभी ओपीडी में मरीजों की भरमार होने लगी है। सर्दी, बुखार के मरीज कम हो गये हैं, लेकिन फंगल इंफेक्शन, पेटदर्द और खाँसी के मरीजों की भरमार है । औसत दो से ढाई सौ मरीज प्रतिदिन ओपीडी का लाभ उठा रहे हैं। शुक्रवार को मांडा सीएचसी के चार ओपीडी में 274 म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.