कानपुर, मार्च 13 -- कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से चल रही केडीएमए क्रिकेट लीग में शुक्रवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में खांडेकर क्रिकेट एकेडमी ने कानपुर क्रिकेटर्स को 66 रन से पराजित किया। दूसरे मैच में काउंटी क्लब ने पैरामाउंट क्लब को 54 रन से हराया। किदवई नगर ​​स्थित कानपुर साउथ-ए मैदान पर हुए मैच में खांडेकर क्रिकेट एकेडमी ने 33.2 ओवर में 186 रन बनाए। टीम की ओर से राहुल सिंह ने 56 रन, दीपांशु सिंह ने 32 रन बनाए। गेंदबाजी में मानवेंद्र सिंह ने तीन और समन्वय दी​क्षित ने दो विकेट लिया। जवाब में कानपुर क्रिकेटर्स ने 35.4 ओवर में 120 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से उद्योग तिवारी और समन्वय दी​क्षित ने 34-34 रन बनाए। गेंदबाजी में सुमित यादव ने पांच और मुकुल यादव ने तीन खिलाड़ी को आउट किया। सप्रू मैदान पर हुए मैच में काउंटी क्लब न...