कानपुर, जून 9 -- कानपुर। प्रथम अंडर-15 इंटर एकेडमी क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला दूधिया रोशनी में खेला गया। इसमें क्रिक-आईटी स्ट्राइक जोन टीम ने खांडेकर क्रिकेट एकेडमी को रोमांचक मुकाबले में दो विकेट से पराजित कर खिताब जीता। नवाबगंज स्थित वीएसएसडी कॉलेज स्पोर्ट्स मैदान पर खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए खांडेकर क्रिकेट एकेडमी ने 24.4 ओवर में 145 रन बनाए। टीम की ओर से सत्यम यादव ने 51 रन, देव दुबे ने 39 रन, अयमन ने 19 रन बनाए। गेंदबाजी में दीपक यादव, सुमित पाल और अंबुज ने तीन-तीन विकेट लिया। जवाब में क्रिक-आईटी स्ट्राइक जोन की टीम ने 23.5 ओवर में आठ विकेट पर 146 रन बनाकर मैच जीता। टीम की ओर से आयुष कुमार ने 29 रन, दीपक यादव ने 27 रन, हर्ष राजपूत ने 26 रन व पवन यादव ने 25 रन बनाए। गेंदबाजी में सत्यम यादव ने तीन, नवीन ने दो, हर...