घाटशिला, अप्रैल 14 -- बहरागोड़ा।बरसोल थाना क्षेत्र के खांडामौदा चौक पर हुए भीषण सड़क हादसे के पांच दिन बीत जाने के बाद भी प्रशासन और एनएचएआई की उदासीनता से स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। वहीं कालियाडिंगा फ्लाईओवर, बहरागोड़ा वन विश्रामागार , जगन्नाथपुर चौक और खांडामौदा पेट्रोल पंप जैसे चिन्हित 'ब्लैक स्पॉट' पर लगातार हो रही मौतों के बावजूद अब तक न तो स्पीड ब्रेकर लगाए गए हैं और न ही सुरक्षात्मक बैरिकेडिंग की कोई व्यवस्था की गई है, यहाँ तक कि दुर्घटना स्थल पर बिखरा दुकानों का सामान भी प्रशासन की अनदेखी की गवाही दे रहा है। पूर्व जिला परिषद अर्जुन पूर्ति ने शासन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारियों द्वारा आश्वासन मिलने के बावजूद धरातल पर कोई पहल नहीं हुई है; उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि चंद दिनों के भीतर प्...