गुड़गांव, मई 8 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। गुरुग्राम में शुक्रवार को आयोजित सद्भाव यात्रा के कारण शहर की यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई। वीआईपी मूवमेंट और सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस ने दोपहर डेढ बजे ही खांडसा रोड को आम यातायात के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया। पुलिस के इस कदम से आम जनता को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। अचानक हुए इस रोड ब्लॉक के कारण खांडसा रोड और आसपास की 10 से अधिक कॉलोनियों में रहने वाले निवासियों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ी। पुलिस ने जगह-जगह भारी बैरिकेडिंग कर दी थी और मंडी रोड की तरफ से कॉलोनियों में जाने वाले सभी रास्तों को पूरी तरह सील कर दिया था। इसके चलते लोग अपने घरों तक पहुंचने के लिए लंबे समय तक वैकल्पिक रास्तों पर भटकते रहे और जाम में फंसे रहे。

स्कूली बच्चे हुए सबसे ज्यादा परेशान इस ट्रै...