बिहारशरीफ, मार्च 26 -- खांडपर पहाड़ पर लगी भीषण आग, कई पेड़ जले फोटो 26 शेखपुरा 05 - खांडपर पहाड़ पर लगी आग पर काबू पाते दमकलकर्मी। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के खांडपर पहाड़ी क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पानी टंकी निर्माण कार्य के दौरान बेल्डिंग करते समय निकली चिंगारी से अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के पहाड़ी क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई थी। बेल्डिंग करने के दौरान निकली चिंगारी सूखे घास और पौधों पर गिर गई, जिससे आग तेजी से फैल गई। आग इतनी भयावह थी कि कुछ ही समय में पूरे पहाड़ी क्षेत्र में फैल गई और हरे पौधों को अपनी चपेट में ले लिया। आगजनी में सबसे बड़ी क्षति उस हरित पहल को हुई, जिसे पिछले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.