सासाराम, मार्च 8 -- जीबी वाटिका से निकाली गई पद यात्रा शहर के विभिन्न मोहल्लों में किया भ्रमण मनमोहक भवन, वृंदावन से राधा कृष्ण का रास और झांकी की प्रस्तुती की गई सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता सासाराम शहर में रविवार को खाटू श्याम जी की भव्य निशान यात्रा निकाली गयी। इसको लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। खांटू श्याम निशान यात्रा धर्मशाला रोड स्थित जीबी वाटिका से निकाली गयी। इसके बाद शहर विभिन्न मार्ग होते हुए सागर स्थित श्री कृष्ण गोशाला पहुंची। निशान यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्घालु श्याम ध्वज लेकर शामिल हुए और पदयात्रा की। नगर में भावविभोर होकर लोगों ने पदयात्रियों का स्वागत किया। यात्रा में बाबा की झलक पाने के लिए राहगीर भी लालायित दिखे। श्री श्याम मंदिर में निशान चढ़ाते हुए भक्तों ने श्याम बाबा के दर्शन किये। इस निशान यात्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.