मधुबनी, अप्रैल 11 -- शैलेंद्र कुमार मधुबनी। उत्क्रमित मध्य विद्यालय खांजीपुर में शनिवार को खेल दिवस का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं के बीच विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें लंबी कूद, ऊँची कूद, रस्सी जंप, सूई-धागा दौड़, क्रिकेट, बैडमिंटन, शतरंज और कैरम बोर्ड शामिल रहे। प्रतियोगिताओं में बच्चों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान एचएम दिलीप कुमार झा ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए खेल का विशेष महत्व है। खेल न केवल शारीरिक क्षमता को बढ़ाता है, बल्कि मानसिक विकास और अनुशासन भी सिखाता है। उन्होंने बताया कि विद्यालय स्तर पर समय-समय पर खेलकूद गतिविधियों का आयोजन किया जाता है, जिससे बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.