सहरसा, अप्रैल 21 -- सोनवर्षा राज। थाना क्षेत्र में बकरी - खस्सी चोरी की बढ़ती घटनाओं से मवेशी पालकों में डर का माहौल है। शाहपुर गांव के विनोद यादव ने थाना में आवेदन देकर चोरी गई खस्सी की बरामदगी और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि गुरुवार देर रात गांव के ही सौरभ कुमार ने तीन अज्ञात साथियों के साथ मिलकर उनके दरवाजे से बकरी और भैंस का बच्चा खोलकर चारपहिया वाहन से फरार हो गया। शोर मचाने पर ग्रामीण जुटे, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुके थे। पंचायत बुलाई गई, पर आरोपी नहीं आया। थानाध्यक्ष संजय कुमार सत्यार्थी ने बताया कि मामले की जांच जारी है। यह भी पढ़ें- आधे दर्जन छोटे पशुओं की चोरी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.