खस्सी चुराते तीन युवक गिरफ्तार, ग्रामीणों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले
अररिया, मार्च 17 -- रानीगंज, एक संवाददाता। बौसीं थाना क्षेत्र के गुणवंती पंचायत में सोमवार की देर रात को खस्सी चुराने के दौरान ग्रामीणों ने चोरी कर रहे तीन युवकों को पकड़कर बौसीं पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं मौके से दो युवक भागने में सफल रहे। इस मामले को लेकर गुणवंती निवासी योगानंद राय के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर तीनों युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया है। गिरफ्तार युवकों में रानीगंज थाना क्षेत्र के हांसा निवासी सचिन कुमार, प्रियांशु कुमार, और मुन्ना कुमार है। मामले को लेकर दर्ज प्राथमिकी में योगानंद राय ने बताया कि सोमवार की रात को उनका खस्सी उठाकर टोटो में ले लिया। ग्रामीणों ने देखा तो हल्ला किया। इसके बाद खदेड़कर तीनों को पकड़ लिया गया। जबकि गुणवंती निवासी दिलावर उर्फ करिया और आजाद उर्फ बबलू भागने में सफल रहा। दर्ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.