पूर्णिया, मार्च 20 -- केनगर, एक संवाददाता। चम्पानगर थाना पुलिस ने खस्सी चोरी के मामले में दो आरोपित चोर को खस्सी के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सरसी थाना क्षेत्र के महादेवपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या- 14 स्थित बुढिया धनघट्टा गाँव निवासी राजेन्द्र यादव का 22 वर्षीय पुत्र राजा कुमार एवं रामप्रसाद महलदार का 34 वर्षीय पुत्र विष्णु महलदार के रूप में हुई है। उक्त जानकारी थानाध्यक्ष अनुपम राज ने दी। उन्होंने बताया कि 18 मार्च 2026 को श्रीनगर थाना क्षेत्र के चनका पंचायत अंतर्गत झंझरी टोला निवासी कालेश्वर मंडल की 60 वर्षीय पत्नी प्रमिला देवी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि चरैया रहिका बहियार स्थित खेत से चरने के दौरान एक बाइक पर सवार दो चोरों ने खस्सी की चोरी की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.