औरैया, मार्च 3 -- बेला, संवाददाता। बेला-बिधूना मार्ग की जर्जर हालत ने सोमवार को एक महिला की जान ले ली। सेवा नर्सिंग होम के सामने गहरे गड्ढों के कारण बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। उपचार के लिए ले जाते समय उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सतीपुरवा अछल्दा निवासी रमाकांति पत्नी अमरचंद सोमवार सुबह करीब आठ बजे बाइक से कन्नौज रिश्तेदारी में जा रही थीं। जैसे ही वह बेला कस्बे में सेवा नर्सिंग होम के सामने पहुंचीं, सड़क पर बने गहरे गड्ढों में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर पड़ीं। हादसे में उनके सिर व शरीर पर गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.