नई दिल्ली, फरवरी 24 -- होली का त्योहार आने में कुछ ही दिन बाकी हैं। अब घर-घर में गुजिया बनने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बाहर से खस्ता और अंदर से मुंह में घुलने वाली मावे की स्टफिंग, परफेक्ट गुजिया में ये दो चीजें होना बहुत जरूरी है। अब ज्यादातर लोग अंदर की स्टफिंग पर तो खूब ध्यान देते हैं। ढेर सारा मावा,ड्राई फ्रूट्स और देसी घी इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अगर बाहर की लेयर सही नहीं है तो गुजिया टेस्टी लगती ही नहीं। इसलिए मैदा का आटा सही तरीके से लगाना बेहद जरूरी है ताकि गुजिया खस्ता और कुरकुरी बनें। कई बार सही आटा ना लगाने की वजह से गुजिया फटने लगती है या क्रिस्पी नहीं होती। तो चलिए आज गुजिया का आटा लगाने का सही तरीका जानते हैं। इस माप से एकदम सही मोयन लगेगा और गुजिया एकदम खस्ता और कुरकुरी बनाकर तैयार होगी, बिल्कुल हलवाई स्टाइल।गुजिया के आट...