खस्ता-आलू का चखा स्वाद, रूमी दरवाजे से हुए रूबरू
लखनऊ, जून 18 -- वर्ल्ड सस्टेनेबल गैस्ट्रोनॉमी डे के मौके पर गुरवार को लखनऊ के चौक क्षेत्र में फूड हेरिटेज वॉक का आयोजन किया गया। जहां विजिट माई स्टेट उत्तर प्रदेश अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में पारंपरिक व्यंजनों, खानपान की समृद्ध परंपरा और सांस्कृतिक धरोहर को करीब से जाना। फूड हेरिटेज वॉक के दौरान प्रतिभागियों ने खस्ता-आलू का स्वाद चखा और रूमी दरवाजे और धरोहरों से रूबरू हुए। फूड हेरिटेज वॉक में लगभग 40 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें व्यंजन प्रेमी, पर्यटक, विरासत से लगाव रखने वाले थे। प्रतिभागियों ने चौक क्षेत्र की चर्चित उन गलियों का भ्रमण किया जहां लोकप्रिय व्यंजनों दुकानें हैं, जिन्होंने पीढ़ियों से लखनऊ की समृद्ध पाक परंपराओं को संरक्षित रखा है। इस दौरान प्रतिभागियों को पारंपरिक अवधी व्यंजनों के विशिष्ट स्वाद और रोचक कहानियों से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.