संभल, अप्रैल 10 -- चन्दौसी से संभल जाने वाले मुख्य मार्ग की हालत दिन-ब-दिन बदतर होती जा रही है। करीब 32 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे आवागमन बेहद कठिन हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की खराब हालत के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। इसी मार्ग से जिला न्यायालय भी जाना होता है, ऐसे में वादकारियों और अधिवक्ताओं को भी खासी दिक्कत उठानी पड़ रही है। हाल ही में नरौली कस्बे के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ई-रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जबकि टक्कर मारने वाला वाहन मौके से फरार हो गया।टांडा में सड़क निर्माण से लग रहा भीषण जामसंभल-चन्दौसी मार्ग पर गांव मो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.