संभल, अप्रैल 25 -- तहसील क्षेत्र के गांव शरीफपुर में शनिवार को जिला संघर्ष समिति के पदाधिकारी एकत्रित हुए और सड़क मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने सड़क की दुर्दशा पर नाराजगी जताई। चौ रविराज चाहल एडवोकेट ने कहा कि इस मार्ग पर लंबे समय से गड्ढे बने हुए हैं, जिससे राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भूप सिंह, गजेंद्र सिंह, धीरज चौधरी ने भी सड़कों की समस्याएं बताईं। इस दौरान गजेंद्र सिंह, केहर सिंह, दीपक, कलुआ, कुंदन, सोनू, रामकिशोर सैनी, धर्म सिंह, युद्धवीर, महिंद्रा, मनवीर, तुषार, नितिन, अर्जुन रहे। यह भी पढ़ें- नवनिर्मित नाले में अनियमितताओं पर भड़का गुस्सा, नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...