कौशाम्बी, दिसम्बर 11 -- मंझनपुर चौराहे में यात्रियों से भरी बस रुकने के बाद स्टार्ट ही नहीं हो रही थी। ड्राइवर ने यात्रियों से धक्का लगाने के लिए कहा। इस पर गंतव्य तक पहुंचने के लिए यात्रियों ने बस को धक्का दिया तो स्टार्ट हुई। इस नजारे ने रोडवेज परिवहन व्यवस्था की पोल खोलकर रख दिया। बस की जर्जर हालत को लेकर दिन भर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। प्रयागराज से राजापुर जाने वाली रोडवेज बस गुरुवार की सुबह यात्रियों को लेकर मंझनपुर चौराहा सुबह नौ बजे पहुंची। यात्रियों को चौराहे पर उतारने के लिए ड्राइवर ने बस को बंद कर दिया। इसके बाद बस गंतव्य को जाने के लिए स्टार्ट ही नहीं हो रही थी। इससे चौराहे पर लंबा जाम लग गया। चालक और परिचालक ने यात्रियों से बस को धक्का लगाने को कहा। कुछ यात्रियों ने परिचालक की बात का पुरजोर विरोध किया। इसके बाद देरी होती देख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.