फरीदाबाद, मई 11 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। बल्लभगढ़-सोहना रोड से सफर करने वाले लोगों के लिए राहत की खबर है। लोक निर्माण विभाग की ओर से बल्लभगढ़-सोहना रोड का मरम्मत कार्य की आखिरकार शुरु कर दिया गया है। सोमवार से बड़ी मशीनों के जरिए सड़क की पुरानी परत हटाने का काम चालू किया गया। सड़क निर्माण शुरू होने से करीब 50 हजार लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। बल्लभगढ़-सोहना करीब 20 किलोमीटर टोल है। इस पर रोजाना करीब हजार वाहन आवाजाही करते हैं। बल्लभगढ़ से पाली चौक करीब 10 किलोमीटर क्षेत्र में अब घनी आबादी बस चुकी है। सरूरपुर, गाजीपुर जैसे कई औद्योगिक क्षेत्र विकसित हो चुके हैं, जिस कारण रोड पर वाहनों का दबाव काफी बढ़ गया है। पिछले करीब आठ साल से सड़क की हालत बेहद खराब है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। पाली चौक के पास रोजना पानी भरा रहता है, ...