खस्ताहाल पीएचईडी कार्यालय: मौत के साये में काम करने को मजबूर कर्मी,
मुंगेर, जून 18 -- मुंगेर, एक संवाददाता।पीएचईडी विभाग का कार्यालय इन दिनों बेहद जर्जर और खतरनाक स्थिति में पहुंच चुका है। भवन की छत कई जगहों से टूट-टूटकर गिर रही है, जिससे यहां कार्यरत कर्मियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। कार्यालय में बैठे कर्मचारियों के सिर पर हर वक्त हादसे का खतरा मंडरा रहा है। कार्यालय में कार्यरत कर्मी सूरज कुमार और मो. नदीम अख्तर ने बताया कि, कई मौकों पर छत का हिस्सा अचानक गिरा है, जिससे कर्मचारी घायल होते-होते बचे हैं। उनका कहना है कि, हर दिन भय और असुरक्षा के माहौल में काम करना उनकी मजबूरी बन गई है। यही नहीं इनके साथ-साथ अन्य कई कर्मचारियों ने बताया कि, बरसात के दौरान अधिक वर्षा होने पर कार्यालय की छत से पानी टपकने लगता है, जिससे कामकाज प्रभावित होता है। इतना ही नहीं, भवन के कई छज्जे टूटकर लटक गए हैं, ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.