रायबरेली, फरवरी 3 -- फुरसतगंज, संवाददाता। क्षेत्र के मोहय्या केसरिया गांव में खसरे का एक मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग हडकंप मच गया। वहीं पहुंच कर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अभियान चलाकर टीकाकरण कराया। इस दौरान गांव के 28 बच्चों को खसरे के टीके लगाए गए। फुरसतगंज स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर अभिषेक शुक्ला ने बताया कि मोहय्या केसरिया के पूरे कालिका गांव में खसरे का एक मरीज सामने आया था। जानकारी होने पर टीम गांव भेजी गई, कुछ ग्रामीणों ने टीका लगवाने से मना कर दिया था। जिसके बाद डब्लू एचओ की टीम गांव जाकर लोगों को समझा बुझाकर टीकाकरण कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.