मैनपुरी, फरवरी 20 -- करहल l कस्बा के सेंट वीपीएस स्कूल में शुक्रवार को विशेष टीकाकरण शिविर का आयोजन हुआ। अभियान 16 से 27 फरवरी तक चलाया जा रहा है। इस दौरान कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों को खसरा व रुबेला का टीका लगाया गया। विद्यालय में 100 बच्चों का सफलतापूर्वक टीकाकरण किया गया। विद्यालय के निदेशक डा. जेपी यादव ने कहा कि खसरा व रुबेला दोनों ही गंभीर संक्रामक रोग हैं। खसरा बच्चों में तेज बुखार, दाने, खांसी, आंखों में लालिमा व कमजोरी पैदा करता है। वहीं रुबेला गर्भवती महिलाओं के लिए खतरनाक है। टीकाकरण से ही इन बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि टीका पूरी तरह से सुरक्षित है और निशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। अभिभावक अपने बच्चों को टीका अवश्य लगवाएं। इस मौके पर प्रधानाचार्य सोहित कुमार, अखिलेश कुमार, प्रभात कुमार, विजय कुमार, हरि, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.