हाथरस, फरवरी 16 -- हाथरस। नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में 16 से 27 फरवरी तक मीजिल्स-रूबैला अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान जिले के 1699 सरकारी, निजी स्कूल-कॉलेज और शैक्षिक संस्थानों में पढ़ने वाले कक्षा एक से पांच तक के बच्चों को एमआर का टीका लगाया जाएगा। इस संबंध में सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए सीएमओ डॉ. राजीव रॉय और डीआईओ डॉ. एमआई आलम ने जानकारी दी। सीएमओ डॉ. राजीव रॉय ने बताया कि नियमित टीकाकरण कार्यकम के अन्तर्गत मीजिल्स-रुबैला अभियान का 16 फरवरी से शुभारंभ हो गया। मीजिल्स रूबैला अभियान का आयोजन जिन जनपदों में मीजिल्स के केस अधिक निकले हैं, ऐसे जनपदों में यह अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान स्कूल आधारित होगा। कक्षा 01 से 05 तक के समस्त स्कूल जाने वाले बच्चों को 16 से 27 फरव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.