एटा, फरवरी 12 -- ब्लाक क्षेत्र में मीजल्स-रूबेला (एमआर) टीकाकरण अभियान 16 से 27 फरवरी तक चलाया जाएगा। अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैथरा पर गुरुवार को ब्लॉक स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि टीकाकरण अभियान पूरे जनपद में 16 से 27 फरवरी तक चलेगा। ब्लॉक जैथरा क्षेत्र के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों को खसरा और रूबेला का टीका लगाया जाएगा। विद्यालयों को बच्चों की सूची समय पर तैयार करने और टीकाकरण टीमों के साथ समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि खसरा और रूबेला जैसी गंभीर संक्रामक बीमारियों से बच्चों को बचाने के लिए यह टीकाकरण अत्यंत आवश्यक है। प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल चतुर्वेदी ने दैनिक रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने और यह सुनिश्...