खसरा-रूबेला से बचाव को 11 तक विशेष टीकाकरण अभियान
कानपुर, सितम्बर 1 -- कानपुर। जिले में खसरा-रूबेला से बचाव के लिए 11 सितंबर तक विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार और शनिवार को छोड़कर निर्धारित दिवसों में 9 माह से पांच वर्ष तक के बच्चों को खसरा-रूबेला से सुरक्षित रखने के लिए टीका लगाया जाएगा। बुधवार को अभियान का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी ने नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, बैरी कल्याणपुर में किया। जिले में एमआर टीकाकरण के लिए 17,111 बच्चों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके सापेक्ष 716 टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाने की योजना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.