एटा, फरवरी 16 -- पांच से दस वर्ष तक के किशोर-किशोरियों को खसरा-रूबैला की अतिरिक्त डोज लगाने को एमआर टीकाकरण अभियान का शुभारंभ सोमवार को पुलिस लाइन स्थित पीएमश्री मॉडल स्कूल में हुआ। शुभारंभ पालिकाध्यक्ष सुधा गुप्ता और सीएमओ डा. राजेन्द्र प्रसाद ने किया। सीएमओ डा. राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि जिले में 16 से 27 फरवरी तक स्कूल आधारित विशेष एमआर टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। जिसमें एएनएम पांच से दस वर्ष तक के बच्चों को अतिरिक्त डोज लगाने का कार्य करेगी। इस मौके पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. रामसिंह, एसीएमओ डा. सुधीर कुमार, डा. ऋषभ सक्सेना, यूनिसेफ डीएमसी आलोक वर्मा, प्रवीन चतुर्वेदी मौजूद रहे। आठ मदरसों में 65 बच्चों को लगायी जा चुकी है अतिरिक्त डोज जनपद में जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से आठ मदरसे संचालित हो रहे है, जिनमें कक्षा एक से आठवीं त...