खसरा-रुबेला की रोकथाम व टीकाकरण की सटीकता पर जोर
रांची, जुलाई 22 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। नियमित प्रतिरक्षण कोषांग के राज्य नोडल पदाधिकारी डॉ. विजय किशोर रजक ने राज्य में नियमित प्रतिरक्षण अभियान को और सशक्त बनाने, खसरा-रुबेला के संभावित प्रकोप की रोकथाम व टीकाकरण संबंधी आंकड़ों की सटीकता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को नामकुम स्थित राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड के राज्य मुख्यालय में बुधवार को समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य प्रबंधन सूचना प्रणाली (एचएमआईएस) और यू-विन पोर्टल के बीच डेटा प्रविष्टि के सटीक मिलान पर विशेष बल दिया। कहा कि गांव स्तर पर बीसीजी, पेंटावलेंट और खसरा टीकों के कवरेज में गुणात्मक सुधार लाना प्राथमिकता है। खसरा एवं रुबेला के संभावित मामलों पर सतत निगरानी के निर्देश दिए। आईईसी कोषांग के राज्य नोडल पदाधिकारी डॉ. राहुल किशोर सिंह ने ग्रामीण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.