सोनभद्र, जून 4 -- सोनभद्र, संवाददाता। खसरा संख्याओं की ऑनलाइन फीडिंग के विशेष अभियान में मात्र तीन दिनों के भीतर लगभग 75 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर सोनभद्र प्रदेशीय रैंकिंग में 75वें स्थान से 5वें स्थान पर पहुंच गया है। यह सर्किल रेट निर्धारण में बड़ी सफलता है। जिलाधिकारी के निर्देशन में सोनभद्र ने प्रदेशीय रैकिंग में लंबी छलांग लगाई है। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद की सभी तहसीलों में विशेष अभियान चलाकर खसरा संख्याओं की ऑनलाइन फीडिंग का कार्य युद्धस्तर पर कराया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत केवल खसरा संख्या ही नहीं, बल्कि प्रत्येक भूमि की अवस्थिति का विस्तृत विवरण भी दर्ज किया जा रहा है। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि भूमि राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य राजमार्ग अथवा अन्य किस प्रकार की सड़क से संबद्ध है। साथ ही भूमि के 50 मीटर की परिधि में उपल...