लखीमपुरखीरी, फरवरी 16 -- लखीमपुर, संवाददाता। जिले भर में बच्चों को खसरा और रूबेला जैसी संक्रामक बीमारियों से सुरक्षित रखने को एमआर स्कूल अभियान शुरू हुआ। अभियान 16 फरवरी से 27 फरवरी तक जिले के समस्त सरकारी एवं निजी विद्यालयों में चलाया जाएगा। अभियान में कक्षा एक से पांच तक के बच्चों का एमआर टीकाकरण किया जाएगा। सोमवार को अभियान की शुरुआत विधायक सदर योगेश वर्मा ने की। सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता ने अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला तथा जनस्वास्थ्य को एमआर टीकाकरण की महत्ता भी बताई। कार्यक्रम का आयोजन सीबी सिंह गौड इंटर कॉलेज, सलेमपुर परिसर में किया गया।विधायक योगेश वर्मा ने कहा कि एमआर स्कूल अभियान बच्चों को गंभीर एवं संक्रामक रोगों से बचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। अभिभावकों एवं शिक्षकों से अपील की कि वे इस अभियान में सक्रिय सहयोग करे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.